Saturday Mar 28, 2026

चंपावत में कन्या पूजन पर बच्चों ने पोस्टरों से समाज को बेटियों के प्रति समानता और सम्मान के लिए प्रेरित किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत ग्यालीसेरान में रामनवमी कन्या पूजन पर बच्चों ने पोस्टरों से समाज को बेटियों के प्रति समानता और सम्मान के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में बेटियों की उन्नति और उनके सम्मान को पूर्ण रूप से खोखला करने वाले नशे के विरुद्ध जागरूक भी किया गया।

चंपावत में संदेश देते पोस्टर।

अभियान के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और शिक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे समय पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आदर्श जीवन चरित्र हमें संयम और मर्यादा में रहकर सदा शाकाहार जीवन जीने की नैतिक शिक्षा देता है। यही नैतिकता और सदाचार हमें बुराइयों और बीमारियों से तो बचाएगा ही, साथ ही नशे के कारण समाज में बेटियों के प्रति बढ़ते अनादर को भी दूर करने में मददगार साबित होगा। 'हम कन्याओं का यही है कहना, बुरी परंपराओं से दूर हमें रहना।' 'लाड़ली बिटिया करे पुकार, सदा सदाचार का करें व्यवहार।' 'रामनवमी पर यही उपहार, सदा सम्मान का करें व्यवहार।' 'हम कन्याओं को दें यही उपहार, समता-सम्मान का करें व्यवहार।' 'लाड़ली बिटिया है वरदान, नशाखोरी कर मत करो अपमान।'' हम कन्याओं का यही है नारा, जीवन बुराइयों से बचाओ हमारा।' जैसे स्लोगन से समाज को शाकाहार और सदाचार का सन्देश दिया। जागरूकता में विपिन अधिकारी, लक्षिता, भविष्या, शिक्षा, संस्कृति, इतीशा, प्रत्याशा, कामाख्या, शिवांश, पंकज, मोहित, एकता, ललिता आदि रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.