नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी की चंपावत में पत्रकार वार्त्ता
महिला आरक्षण लागू होने से सशक्त होंगी महिलाएं
समाज में बढ़ेगी महिलाओं की जिम्मेदारी व योगदान
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से महिलाएं सिर्फ वोट देने वाली ही नहीं रह जाएंगी, बल्कि उनकी विधायी सदनों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। भाजपा कार्यालय में कल 13 अप्रैल को हुई प्रेस वार्त्ता में मुख्य वक्ता जोशी ने कहा कि देश की आधी आबादी का लोकसभा और विधानसभाओं में नुमाइंदगी बढ़ने के साथ ही अब वे नीति निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकेंगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य किरन देवी ने कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाएं सशक्त होंगी और समाज में उनकी जिम्मेदारी व योगदान दोनों बढ़ेगा। सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने दर्जा मंत्री हेमा जोशी का स्वागत किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया गया। साथ ही उत्तराखंड में महिलाओं को सशक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी धन्यवाद किया गया। इससे पूर्व महिला मोर्चा की बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसी तरह राज्यों की विधानसभाओं में भी एक-तिहाई सीटों में महिलाएं बैठेंगी। लोकसभा की सीटों की तादात 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी। इसमें 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण को लागू करने के लिए 16 अप्रैल से संसद का 3 दिनी विशेष सत्र चलेगा।
बैठक और पत्रकार वार्ता के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल व चंपावत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, जिला महामंत्री सरोज चंद, रजनी नरियाल, हिमांशी भट्ट, दीपा जोशी, पुष्पा पुनेठा, प्रेमा चिल्कोटी, मंडल अध्यक्ष रेखा भट्ट, सुनीता जुकरिया, पुष्पा ओझा, नीमा जोशी, जगदीश बोहरा, बबलू देव, जगदीश पनेरु, दीपेंद्र कुल्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, कार्यक्रम संयोजक राजू बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, विजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गड़कोटी, कोषाध्यक्ष विकास शाह आदि मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.