Friday Apr 17, 2026

DAC नंबर या रिफेंस नंबर के बगैर गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा

ONLINE बुकिंग में समस्या आने पर गैस वितरण केंद्र या IOC से संपर्क कर सकते हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में गैस सिलिंडर का वितरण सिर्फ ONLINE बुकिंग या रिफेंस नंबर के आधार पर ही मिलेगा। बिना DAC नंबर या वैध रिफेंस नंबर के किसी भी उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।

यदि किसी उपभोक्ता को ONLINE बुकिंग करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है अथवा बुकिंग के बाद मैसेज प्राप्त नहीं हो रहा है, तो वे नजदीकी गैस वितरण एजेंसी से बुकिंग करवा सकते हैं। 

 

सूचना विभाग के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक यदि किसी ग्राहक को बुकिंग के बाद भी DA कोड या रिफरेंस नंबर प्राप्त नहीं हो रहा है, तो किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अथवा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए IOC के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

हर्षित पंत, विक्रय प्रबंधक, IOCL: 96396 34377




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.