चंपावत गैस सर्विस ने जारी किया रसोई गैस सिलिंडर का रोस्टर
देवभूमि टुडे
चंपावत। गैस सिलिंडर कल 23 मार्च से रोस्टर से वितरित होंगे। इसके लिए आज 22 मार्च को चंपावत गैस सर्विस के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने रोस्टर जारी किया है। फिलहाल 23 मार्च से 30 मार्च तक रोस्टर जारी किया गया है। कहा कि अगर निर्धारित तिथि को गैस सिलिंडर की गाड़ी उपलब्ध नहीं होती, तो अगली तिथि को सिलिंडर वितरित किया जाएगा।
ये है रोस्टर:
23 मार्च: कनलगांव, सिमल्टा, फूंगर, चौकी, बरदोली और ज्याड़ा।
24 मार्च: दियूरी, अमोड़ी, बेलखेत, सूखीढांग, श्यामलाताल और धौन।
25 मार्च: नागनाथ वार्ड, बालेश्वर वार्ड और ब्लॉक।
26 मार्च: गौरलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम)।
27 मार्च: नरियालगांव, नरसिंह डांडा और सल्ली।
28 मार्च: ढकना बडोला, चक्कू और आंबेडकर कलोनी।
30 मार्च: खर्ककार्की, जूप और पुलिस लाइन।


बुकिंग में परेशानी होने पर ही उपभोक्त केंद्र जाएं उपभोक्ता:DSO
जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने उपभोक्ताओं को सिलिंडर निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही लेने की अपील की है। ऑनलाइन बुकिंग में किसी तरह की परेशानी होने पर उपभोक्त गैस वितरण केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। सिलिंडर का वितरण ऑनलाइन बुकिंग के बाद डीएसी नंबर होने पर ही निर्धारित बिंदुओं पर किया जाएगा। डीएसओ ने कहा कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। किसी प्रकार की कमी नहीं है।
इन नंबरों से बुकिंग कराएं उपभोक्ता:
व्हाट्सएप नंबर: 7588888824
मिस्ड कॉल नंबर: 8454955555
आईवीआरएस नंबर: 7718955555
इसके अलावा उपभोक्ता INDIAN OIL MOBILE APP के माध्यम से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं।

© 2026. All Rights Reserved.