Thursday Apr 30, 2026

लोहाघाट की वन पंचायत सुई डुंगरी के आसपास तक फैली लपटें

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की वन पंचायत सुई डुंगरी के घने जंगलों में कल 2 मार्च से लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं और  ITBP के आवासीय परिसर, छड़खोला के निकट तक आग पहुंचने की सूचना है। वहीं काफी इलाके में धुआं भी छाया हुआ है।

 

आग सोमवार को दोपहर के समय शुरू हुई और सूखे पत्तों व घास के कारण यह तेजी से फैल गई। जंगल में बांज, बुरांश, देवदार और अन्य प्रजातियों के पेड़ प्रभावित हो रहे हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान का खतरा है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन दुर्गम इलाका होने से टीमों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि हवा के साथ लपटें और तेज हो रही हैं। अलबत्ता आग पर काबू पाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.