लोहाघाट के चनकांडे गांव में ग्रामीण और फायर कर्मियों ने काबू पाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की ग्राम पंचायत सुई पऊ के चनकांडे तोक में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रविवार शाम को लगी आग से खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई है। गिरीश चंद्र जुकरिया और विनोद जुकरिया दो भाइयों के एक साथ लगीं रसोई घर बनी हुई थी। आग रसोई में रखे फ्रिज से शुरू हुई। आग का विकराल रूप देख गांव के लोग घर का काम छोड़कर पानी की बाल्टी को लेकर आग बुझाने में जुट गए। आग मकान में अन्यत्र बढ़ने से काबू किया।




सूचना के बाद फायर स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोलू, हिमांशु, शंकर, सतीश चनकन्याल, मोहन सक्टा, राजू सक्टा, राजू पांडेय, प्रकाश पांडेय, अंजू, सुनीता, उर्मिला, बबीता, दया किशन, कैलाश सक्टा आदि ग्रामीणों ने आग को फैलने से रोका। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग को बुझाया। आग लगने से घरेलू खाद्य सामग्री, फ्रिज, अलमारी, रैक सहित कई घरेलू सामान जलकर राख हो गए। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह, राजेश खर्कवाल, फायरमैन पारस वर्मा, महिला फायरमैन प्रतिभा, कोमल राणा, प्रियंका शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.