Friday May 15, 2026

अग्निशमन विभाग ने लोहाघाट में चलाया चेकिंग अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। अग्निशमन विभाग ने लोहाघाट में घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंटों और ढाबों में निरीक्षण किया और अवैध भंडारण पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में फायर कर्मियों की टीम ने स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड, खड़ी बाजार, मीना बाजार सहित विभिन्न इलाकों के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और दुकानों में चेकिंग की। किसी भी प्रकार का अवैध रसोई गैस सिलिंडर भंडारण नहीं मिला। बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अभियान चलाया गया था। अवैध भंडारण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस चेकिंग अभियान में चालक सुनील जोशी, फायरमैन उमेश चंद्र, प्रियंका बिष्ट और पूजा राणा शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.