Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत के साइंस सेंटर का मुआयना, गांधी चौक में जनसभा, ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 31 मार्च को चंपावत दौरे पर रहेंगे। प्रशासन के मुताबिक सुबह 10:30 बजे चंपावत हेलीपैड में उतरने के बाद CM 10:40 बजे कार से साइंस सेंटर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। पूर्वाह्न 11:10 बजे CM धामी चंपावत के गांधी चौक पहुंचेंगे और राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण करेंगे। 

इस अवसर पर वे वीर-वीरांगनाओं, नगर पालिका प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं आम लोगों से संवाद करने के अलावा जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे गौरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम में ‘शी फार स्टेम उत्तराखंड के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.