Friday Apr 10, 2026

चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर का दूसरा दिन

श्रद्धालुओं ने की चमू देवता की पूजा-अर्चना की

देवभूमि टुडे

चंपावत/गुमदेश। लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल स्थित विख्यात चौखाम बाबा मंदिर में जारी 10 दिवसीय चैतोला मेले के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चमू देवता चौखाम बाबा की पूजा-अर्चना की।

 

मंदिर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी के मुताबिक आज 20 मार्च को दूसरे दिन पुरोहित पंडित भास्कर कलौनी और पंडित भावेश पांडेय ने विधि-विधान से पूजा कराई। श्रद्धालुओं ने खुशहाली, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हुए अर्चना की। देव डांगरों  ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान पुरोहित शंकर दत्त पांडेय, खीमराज धौनी, मदन कलौनी, राजू धौनी, नरसिंह धौनी, डिकर सिंह, राम सिंह, रामू धौनी, डूंगर प्रथोली, कृष्ण सिंह धौनी, प्रकाश सिंह धामी, लाल सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.