BJP का स्थापना दिवस कल
जगमग हुआ BJP का चंपावत जिला कार्यालय
चंपावत जिले में 57 हजार से अधिक सदस्य
देवभूमि टुडे
चंपावत। कल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने बताया कि कल सोमवार को पार्टी दफ्तर में भाजपा का झंडारोहण सहित कई कार्यक्रम होंगे।


उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना और उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष हेमा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज 5 अप्रैल को पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर दीपोत्सव का कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, चंपावत मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सभासद नंदन तड़ागी सहित कई नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चंपावत जिले में इस वक्त पार्टी के 446 सक्रिय सदस्य और 57000 से अधिक सामान्य सदस्य हैं।
© 2026. All Rights Reserved.