Thursday Mar 12, 2026

मिशन के विभिन्न चरणों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

हितधारकों और मंदिर समितियों के प्रतिनिधियों संग संवाद भी किया

समीक्षा बैठक में DM ने अधिकारियों को दी हिदायत

देवभूमि टुडे

चंपावत। DM मनीष कुमार ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के अंतर्गत प्रस्तावित मंदिरों में बुनियादी सुविधाओं और अवस्थापना विकास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आज 11 मार्च को समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ये हिदायत दी।

बैठक लेते DM मनीष कुमार।

बैठक में प्रथम चरण में पाटी की पाताल रुद्रेश्वर गुफा, मां पूर्णागिरि मंदिर, मां बाराही मंदिर देवीधुरा और बालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इन पौराणिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, और पार्किंग जैसे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के गोल्ज्यू मंदिर, रीठा साहिब व देवीधार मंदिर तथा तृतीय चरण के गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं मानेश्वर मंदिर के विकास हेतु दूरगामी योजना पर चर्चा की। द्वितीय तथा तृतीय चरणों की विकास योजना तैयार करने से पूर्व विभिन्न क्षेत्रों से आए हितधारकों और मंदिर समितियों के प्रतिनिधियों के साथ DM ने संवाद भी किया। उन्होंने मुख्यधारा में नहीं आने वाले जिले के पौराणिक और लोक आस्था के केंद्रों की जानकारी व विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की। ताकि उन्हें भी मानसखंड मंदिर माला मिशन के आगामी चरणों की कार्ययोजना में शामिल किया जा सके। बैठक में CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, चंपावत के SDM अनुराग आर्या, लोहाघाट की SDM नीतू डांगर, AMA कमलेश सिंह बिष्ट, DTDO लता बिष्ट, PWD के ईई मोहन चंद्र पलड़िया, लोहाघाट के EE हितेश कांडपाल, वन विभाग के SDO सुनील कुमार सहित कई अधिकारी माैजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.