Wednesday May 6, 2026

झूठा मंदिर के पास चक्कर आने से हरदोई जिले की महिला ने दम तोड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम/टनकपुर। मां पूर्णागिरी देवी दर्शन के लिए आई अधेड़ उम्र की महिला की चक्कर आने से एकाएक मौत हो गई। साथ आए परिजन महिला का शव लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

इलाज करती स्वास्थ्य टीम।

पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की निवासी निश्रौली डामर तहसील शाहाबाद मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए रामा देवी (58) पत्नी सुरेश सिंह आज 11 मार्च को पुत्र रामबाबू और परिजनों के साथ आई थी। देवी दर्शन जाते वक्त महिला को झूठा मंदिर के पास एकाएक चक्कर आ गया और रास्ते में गिर गई। आनन-फानन में महिला को भैरव मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी देव नाथ गोस्वामी और SDRF की टीम नजदीक के चिकित्सा शिविर में ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व महिला की मौत हो गई थी। डॉ. हिमांशु सरन ने महिला को मृतक घोषित किया। परिजन उसे दाह संस्कार के लिए अपने साथ घर ले गए हैं। महिला की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.