Thursday Mar 12, 2026

बाराकोट तहसील का DM मनीष कुमार ने किया निरीक्षण

जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। DM मनीष कुमार ने बाराकोट तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख दुरुस्त रखने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

DM ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और जनगणना से संबंधित कामों की भी समीक्षा की। एग्रीस्टैक (AgriStack) के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

इसके तहत डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री शुरू की जा रही है, जो किसानों का 11 अंकों का यूनिक आईडी (Kisan ID) बनाकर उन्हें आधार से जोड़ेगी।

बालाकोट तहसील का मुआयना करते DM मनीष कुमार।

इस तरह से DSC (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) के कार्यों की गति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने तहसील में आने वाली जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल ने तहसील में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.