Tuesday Mar 31, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने कहा कि फिलहाल नगरीय क्षेत्र में होम डिलीवरी की व्यवस्था का क्रियांवयन करना मुमकिन नहीं

1 अप्रैल बाद जारी होगा सिलिंडर वितरण का नया रोस्टर

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में रसोई गैस सिलिंडर की कमी नहीं है, ये प्रशासन का कहना है। लेकिन सिलिंडर चाहिए तो लाइन में लगना होगा, ये पूर्ति विभाग का कहना है।जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट का कहना है कि फिलहाल चंपावत नगरीय क्षेत्र में होम डिलीवरी की व्यवस्था को क्रियांवित करना कठिन हो रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। 

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट।

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कुछ समय पूर्व चंपावत के नगरीय क्षेत्र में होम डिलीवरी की व्यवस्था की, लेकिन फिर भी घरों के बजाय लोग लाइन में इंतजार करने को मजबूर हैं। उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक हफ्ते पहले बुकिंग कराई है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उनके क्षेत्र में सिलिंडर की गाड़ी कब और किस स्थान पर आएगी, इसे बताने के लिए कोई कारगर व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में लाइन में लगे आम लोगों की दुश्वारी कम नहीं हो रही है।

चंपावत में कल 31 मार्च को इन स्थानों में बंटेंगे सिलिंडर:

चंपावत क्षेत्र में कल 31 मार्च को ढकना बडोला, सुयालखर्क और पुनावे में गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। 1 अप्रैल को जूप वार्ड में सिलिंडर बांटे जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट का कहना है कि 1 अप्रैल के बाद गैस सिलिंडर वितरित करने का नया रोस्टर जारी किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.