Thursday Mar 12, 2026

चंपावत जिला प्रशासन ने टॉल फ्री और मोबाइल नंबर जारी किए

पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर है: DM

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में LPG के घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति एवं उससे संबंधित किसी भी तरह की समस्या के त्वरित समाधान के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। वैसे प्रशासन का दावा है कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कमी नहीं है।

 

DM मनीष कुमार ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था सक्रिय की गई है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या, कालाबाजारी या अन्य कोई शिकायत हो, तो वे तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230703 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा 7895318895 (व्हाट्सएप) और 7579060090 नंबर पर भी नागरिक अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। DM ने लोगों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना इन नंबरों पर दें, जिससे संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यक होने पर ही गैस सिलिंडर लेने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.