1 पैराफिट जमींदोज, दूसरे पर रगड़, तीसरे पर चढ़ी कार
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास हुआ हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहे थे कार सवार
देवभूमि टुडे
चंपावत। कार से 1 पैराफिट जमींदोज, दूसरे पर रगड़ लगी और तीसरे पैराफिट पर कार के बाई तरफ के दो टायर चढ़ गए। ये किसी फिल्म की शूटिंग नहीं है, बल्कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से 14 किलोमीटर दूर धौन के पास 15 अप्रैल अपरान्ह करीब 1 बजे हुई घटना का एक वाकया है। बस शुक्र है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।





पिथौरागढ़ निवासी गिरधर सिंह आज 15 अप्रैल को अपनी पत्नी और चाची के साथ कार (UK05 E 2460) से हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहे थे। NH पर टनकपुर से 61 किमी दूर धौन के पास एकाएक कार असंतुलित हुई और दो पैराफिटों से टकराने के बाद तीसरे के ऊपर कार फिट हो गई। गनीमत यह रही कि कार पैराफिट में फिट हो गई। बाई तरफ करीब 150 फीट गहरी खाई थी। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क ठीक थी और पर्याप्त चौड़ी। हादसे से ऐन पहले कार में सवार एक महिला को उल्टी हुई। संभवत: इसी दौरा कार का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ। बाद में क्रेन के जरिए कार को हटाया गया।
© 2026. All Rights Reserved.