शीघ्र ही मंदिर में व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर पूजा-अर्चना के लिए आने की इच्छा जताई
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 22 मार्च को ऑनलाइन जुड़कर लोहाघाट के समीप पाटन-पाटनी के विख्यात झूमाधूरी मंदिर की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां का आशीर्वाद लेते हुए मंदिर में मौजूद भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया। कहा कि झुमाधूरी की ऊंची चोटी पर स्थित मां भगवती हमेशा भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व पर व चंपावत जिले सहित उत्तराखंड, भारत एवं विश्व में शांति व खुशहाली की कामना करता हैं। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही मंदिर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पूजा-अर्चना के लिए आने की इच्छा भी जताई। पंडित उमेश चंद्र पाटनी ने पूजा-अर्चना कराई। झुमाधूरी मंदिर पाटन गांव से करीब डेढ़ किमी ऊंची चोटी पर स्थित है। यहां नंदाष्टमी पर्व पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इस दिन पाटन और राइकोट गांवों से देवी रथों को रस्सों के सहारे मंदिर पहुंचाया जाता है। मान्यता है कि यहां मौजूद मां भगवती भक्तों के दुख को दूर करने के साथ नि:संतान दंपतियों को संतान का सुख देती है।
© 2026. All Rights Reserved.