Saturday Mar 21, 2026

देवीधुरा मां वाराही मंदिर को सज्जा गया, तैयारियां जोरों पर

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज वाराही धाम देवीधुरा में नए भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। CM मध्याह्न 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक मंदिर निर्माण के शिलांयास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। CM धामी 2.50 बजे हल्द्वानी रवाना होंगे।

ऐसा बनेगा देवीधुरा का नया मंदिर।

प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीधुरा स्थित मां वाराही मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे फूलों, झंडियों, लाइटों और पारंपरिक सजावट की गई है। सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि दोपहर 12.05 बजे भूमि पूजन होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग दिन-रात जुटे हुए हैं।  देवीधुरा का यह धाम सदियों पुराने बगवाल मेले के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश-विदेश में कई धार्मिक स्थलों का निर्माण कर चुके गुजरात के सोनपुरा ग्रुप के प्रमुख विपुल त्रिवेदी की देखरेख में मंदिर निर्माण का कार्य होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.