Tuesday Mar 31, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 31 मार्च को चंपावत का दौरा करेंगे

BJP ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की 

देवभूमि टुडे

चंपावत। कल 31 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत का एक दिनी दौरा करेंगे। प्रशासन के अलावा BJP ने तैयारी बैठक कर कल के दौरे को लेकर तैयारी की रूपरेख तय की। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम होगा।

CM, पुष्कर सिंह धामी।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजू गड़कोटी ने बताया कि मुख्यमंत्री कल चंपावत में निर्माणाधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण करने के अलावा रोडवेज स्टेशन में निर्माणाधीन राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करने के बाद ऑडोटोरियम में यूकॉस्ट द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बैठक में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, सुनीता, चंद्रशेखर बगौली, केदार सिंह बृजवाल, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, मुकेश महराना, प्रकाश बिनवाल, पारस मेहरा, नंदन तड़ागी, सौरभ नयाल, लक्ष्मण सिंह, राकेश बोरा, देवेंद्र अधिकारी आदि मौजूद थे।

BJP की बैठक।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.