ITBP की 36वीं वाहिनी परिसर में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही “नशा मुक्ति शपथ” भी ली गई
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाई के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जवानों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।




जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने नशे के कारण, लक्षण और शारीरिक एवं मानसिक सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रकाश सिंह ने नशा मुक्ति के लिए संतुलित दिनचर्या, योग एवं ध्यान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अपनाने की अपील की। जवानों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। बाद में जवानों को सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित “नशा मुक्ति शपथ” दिलाई गई।
DM मनीष कुमार ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इसके उन्मूलन के लिए जन भागीदारी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। तभी एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। 4 अप्रैल को हुए कार्यक्रम में कमांडेंट संजय कुमार, योग अनुदेशक लीला जोशी, सोनिया आर्या, विजय देउपा, सुशील कलौनी सहित कई लोग मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.