Thursday Apr 30, 2026

टनकपुर सरस कॉर्बेट महोत्सव में कलाकारों ने किया कला का खूबसूरत प्रदर्शन  

राइफल मेरी कानी मा..

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के सरस कॉर्बेट महोत्सव में कलाकारों ने कला का खूबसूरत प्रदर्शन किया। बेबी प्रियंक, इंदर आर्या और श्वेता माहरा ने लोक गीत पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को लोग देर तक जमे रहे। सरस कॉर्बेट महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कुमाऊंनी गीत से लोक कलाकार बेबी प्रियंका ने किया।

सांस्कृतिक संध्या।

इसके बाद इंदर आर्या ने सुरीली आवाज का जादू छेड़ा। उन्होंने चूड़ी तेरा हाथ में.., राइफल मेरी कानी मा.. और लुणा रोटी खून... समेत तमाम गीत पेश किए। श्वेता माहरा कुमाऊंनी, हरियाणवी और भोजपुरी गीत पेश किए। तीनों लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर लोग देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, CDO डॉ. जीएस खाती, APD विमी जोशी सहित कई अतिथि मौजूद थे।

सांस्कृतिक संध्या में मौजूद अतिथि और दर्शक।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.