Tuesday Mar 31, 2026

50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए देवी दर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। चंपावत जिले के विख्यात मां पूर्णागिरि मेले में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य कमाया। रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु जयकारों के साथ धाम पहुंचे।

पूर्णागिरी देवी दर्शन करते श्रद्धालु।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुष्ता प्रबंध किए। व्यवस्था बनाने में पूर्णागिरी मंदिर समिति भी बढ़चढ़ कर सहयोग कर रही है। पूर्णागिरी धाम क्षेत्र, शारदा घाट सहित तमाम प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनाती रही। नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा मंदिर में भी भारी भीड़ रही। 

श्रद्धालुओं ने रविवार शाम शारदा घाट में हुई गंगा आरती भी की। मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी के मुताबिक समय-समय पर व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग की जा रही है। वहीं मेला क्षेत्र में आयोजित भंडारे, पार्किंग व मुंडन क्षेत्र का भी नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। सीओ वंदना वर्मा ने भी रविवार देर शाम पूर्णागिरी की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.