Saturday Mar 21, 2026

टनकपुर में लंबी कतार और लंबा इंतजार

चंपावत जिले में 6000 से अधिक का बैकलॉग

चंपावत में 1300, लोहाघाट में 2316, टनकपुर में 2500 व देवीधुरा में 75 का बैकलॉग

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में आज 20 मार्च को 1225 LPG सिलिंडरों बंटे। लेकिन बावजूद इसके न लाइन कम हो रही है और नहीं इंतजार खत्म हो रहा। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद रसोई गैस उपभोक्ताओं की लंबी कतार कम नहीं हो पा रही है। चंपावत जिले में बैकलॉग 6 हजार पार हो गया है।

चंपावत।

टनकपुर में आज सबसे ज्यादा 522 सिलिंडर डिलिवरी प्वाइंटों में बांटे गए, लेकिन इसके बावजूद सिलिंडर का इंतजार करने वालों की तादात भी यहीं सबसे ज्यादा है। चंपावत में चौकी, सिमल्टा व कलक्ट्रेट रोड में कुल 234  सिलिंडर बांटे गए। लोहाघाट में 235 व देवीधुरा में भी 234 सिलिंडर वितरित हुए। चंपावत गैस वितरण केंद्र में सिलिंडर नहीं बंटा, लेकिन इसके बावजूद बारिश के बीच काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे और मायूस लौटे। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पूर्ति विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.