Thursday Mar 12, 2026

चंपावत एंजिल्स एकेडमी के 11 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की

कमल भट्ट ने अखिल भारतीय मेरिट लिस्ट में 221वां स्थान प्राप्त करने के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के एंजिल्स एकेडमी के कमल भट्ट ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। एकेडमी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कमल भट्ट ने अखिल भारतीय मेरिट लिस्ट में 221वां स्थान प्राप्त करने के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

चंपावत एंजिल्स एकेडमी के 11 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की। जिनमें कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 8 प्रवेश हेतु (प्रनवी गोस्वामी, गर्वित खर्कवाल, कृतिका बुराठी, श्रेष्ठी प्रांची, तनिष अधिकारी, काव्यांश सिंह बिष्ट, प्रियांशु सिंह, युवराज सिंह चौधरी) और कक्षा-9 के लिए 3  (कमल भट्ट, प्रियांक अधिकारी और कौशल भट्ट) ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की है।

चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबन्धन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है। बच्चों की सफलता पर उनके अभिभावकों ने विद्यालय प्रबन्धन के साथ खुशी व्यक्त की। एंजिल्स एकेडमी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव बंशीधर थ्वाल, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष खीमा थ्वाल, प्रबन्धक, देवेश थ्वाल, प्रधानाध्यापक ललित जोशी, उमेश चंद्र भट्ट, नीरज जोशी, बबीता पंत, सोनी तिवारी, रेखा पालीवाल सहित विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जताते हुए सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

एंजिल्स एकेडमी के चयनित बच्चे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.