Thursday Feb 5, 2026

'तंबाकू नियंत्रण एवं कैंसर से बचाव' विषय पर हुए

कार्यक्रम में फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं संवादात्मक सत्र के जरिए कैंसर के लक्षण व इससे स्वास्थ्य में पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी

भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता  में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत। विश्व कैंसर दिवस पर आज 4 फरवरी को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव एवं विभिन्न प्रकार के कैंसर (ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर) से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। ACMO डॉ. इंद्रजीत पांडेय की अध्यक्षता में NP-NCD (राष्ट्रीय कार्यक्रम गैर संचारी रोग कार्यक्रम) के अंतर्गत 'तंबाकू नियंत्रण एवं कैंसर से बचाव' विषय पर हुए कार्यक्रम में जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं संवादात्मक सत्र के जरिए कैंसर के लक्षण एवं इससे स्वास्थ्य में पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी।

जिला सलाहकार ममता मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं NP-NCD से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को एक स्वास्थ्यकर्मी के रूप में समुदाय में कैंसर के प्रभाव को समझने एवं जागरूकता फैलाने की उनकी भूमिका से अवगत कराया गया।

 

इस अवसर पर हुई भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत  किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज को खेल सामग्री भी दी गई।  छात्र-छात्राओं में सेहतमंद जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों एवं खेलों के प्रति रूचि को प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को तंबाकू, फास्ट फूड एवं प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजन में प्राचार्य डॉ. रश्मि रावत एवं अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जिला अस्पताल की डॉ. प्रेरणा, जिला सलाहकार प्रवीण भट्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि भट्ट, CPHC समन्वयक संगीता जोशी,  Social Worker (NTCP) नेहा पांगती, कॉलेज फैकल्टी एवं नर्सिंग छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.