Sunday Jun 21, 2026

जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट में वितरित हुआ माघ की खिचड़ी का महाप्रसाद

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस ने आज 4 फरवरी को माघ की खिचड़ी का आयोजन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट में माघ की खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

 

माघ माह में खिचड़ी खाना और दान करना स्वास्थ्य, धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक है। माना जाता है कि यह पाचन में सुधार, ग्रह दोषों की शांति के अलावा नई फसल (ऋतु परिवर्तन) के उत्सव को भी दर्शाता है। इसे सूर्य देव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य प्राप्त होता है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.