Saturday Feb 21, 2026

चमोली को हरा देहरादून तीसरे नंबर पर

सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय युवा वॉलीबाल प्रतियोगिता

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिताबी जंग हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का

फाइनल मुकाबला कल 21 फरवरी को पूर्वान्ह 11:00 बजे से होगा। चमोली को हरा कर देहरादून तीसरे नंबर पर रहा। उसने सीधे सैटों में 25-18 और 25-23 से मैच जीत तीसरा स्थान हासिल किया।

वॉलीबॉल मैच।

आज 20 फरवरी को इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच में उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में अपने-अपने में जीत हासिल की। उधम सिंह नगर ने देहरादून को 25-22, 25-18, 20-25, 23-25 और 15-7 से हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने चमोली को 25-13, 25-23, 22-25 और 25-22 से हराया।

आज शुक्रवार को हुए लीग मुकाबलों में हरिद्वार ने चंपावत को, चमोली ने नैनीताल को, ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी गढ़वाल को, देहरादून ने टिहरी गढ़वाल को, चंपावत ने रुद्रप्रयाग को चमोली ने पिथौरागढ़  को, बागेश्वर ने पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को हराया। में प्रदेश की सभी 13 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह सहित कई अतिथि मौजूद थे। 3 दिनी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कल 21 फरवरी को उत्तराखंड की टीम का चयन भी होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.