Saturday Sep 19, 2026

गुमदेश के जाख गांव में आयोजित बैठकी होली में देर रात तक हुन राग फागों की  मनमोहक प्रस्तुति

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के जाख जिंडी गांव में हुई बैठकी होली में होल्यारों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक राग फागों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना -जय हो जय गणराज तेरा आज सभा में अभिनंदन- के साथ किया। 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्णानंद लोहनी ने- फागुन के रंग राग, बाग वन फाग मचो है...., भगीरथ सिंह ने- फागुन महिनो लागि रियो अब रंग गुलाल उड़ाए....,कुंवर सिंह ने होली खेल रयो नंद लाल, ले के चले हैं गुलाल ...., मदन कलौनी ने- आज मोहे लागो वृंदावन नीको मोहक प्रस्तुति देकर देर रात समां बांधा। ढोलक में संगत ईश्वर गिरी ने दी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.