Friday Feb 27, 2026

आकाशवाणी व दूरदर्शन में गूंज रहे हैं संगीत विभाग के टनकपुर के विभागाध्यक्ष  डॉ. पंकज उप्रेती के गीत

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। होली की धूम के बीच टनकपुर राजकीय महाविद्यालय का संगीत विभाग भी होली के रंग में रंगा है। संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ. पंकज उप्रेती होली के राग फाग को लेकर लगातार बैठकें करवा  इसके परंपरागत स्वरूप के साथ नई पीढ़ी जुड़े। इस बीच आकाशवाणी और दूरदर्शन पर उनके गाए होली गीतों की धूम मची है।

होती गीत प्रस्तुत करते डॉ. पंकज उप्रेती व अन्य होल्यार।

टनकपुर शहर के संगीत प्रेमी भी डॉ. उप्रेती के साथ अभियान में जुटे हैं। डॉ. विनोद जोशी, बसंत राय, विजय बिष्ट, नीरज कापड़ी, जगदीश गड़कोटी, गिरीश उप्रेती, भगवान बल्लभ कोठारी, महेश पंगरिया, हेमंत कलखुड़िया, सौरभ कलखुड़िया सहित तमाम कला प्रेमी आयोजन में भागीदारी कर रहे हैं। डॉ. उप्रेती शास्त्रीय होली विधा के विशेषज्ञ के रूप में ख्याति रखते हैं और नागर होली के अनुशासन को कायम रखने में उनका खासा योगदान है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.