टनकपुर GGIC की घटना
पेड़ पर लगे छत्ते को बाज द्वारा छेड़ने के बाद हुई घटना
इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिली
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के GGIC परिसर में मधुमक्खियों ने 8वीं की छात्राओं पर हमला कर दिया। जिससे कक्षा के भीतर पढ़ाई कर रही 4 छात्राओं के अलावा G|C का एक कर्मी चपेट में आ गया। डंक मारने के बाद सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। बताया गया कि बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया था। जिसके बाद यह घटना हुई।
छात्रा हिमांशी (12) निवासी कर्मचारी कॉलोनी, दिव्या (12) गैंडाखाली, कविता शुक्ला निवासी बोरागोठ, दिया (12) और नानकमत्ता निवासी लिपिक मुकुलनाथ (39) को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे मधुमक्खियों के हमले में कुछ अन्य छात्राएं भी मामूली रूप से चोटिल हुई।
© 2026. All Rights Reserved.