चंपावत जिले में LPG की कमी नहीं लेकिन ज्यादातर लोग सिलिंडर को तरसे
प्रशासन द्वारा जारी बुकिंग नंबर से भी नहीं बन रही बात
गैस वितरण केंद्र के सर्वर ने नहीं किया काम, मैन्युल तरीके से बांटे गए सिलिंडर
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में रसोई गैस सिलिंडर की कतई कमी नहीं है। गैस सिलिंडर पर्याप्त संख्या में है। लेकिन ये सिलिंडर अधिकांश उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगे कैसे? बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी जा रहे हैं और मायूस लौट रहे हैं। ये नौबत आज 12 मार्च को चंपावत जिले के कई गैस वितरण केंद्र की थी। वहीं आज पूरे दिन KMVN के किसी भी गैस वितरण केंद्र के सर्वर ने काम नहीं किया। इस वजह से आज ऑनलाइन वितरण कार्य नहीं हो सका। अलबत्ता DM मनीष कुमार के निर्देश पर वैकल्पिक उपाय के रूप में गैस केंद्रों ने मैन्युल तरीके से वितरण किया।
SDM अनुराग आर्य, DSO प्रियंका भट्ट, तहसीलदार बीएल आर्य और कोतवाल बीएस बिष्ट ने व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए चंपावत गैस वितरण केंद्र का मुआयना किया। प्रशासन का कहना है कि जिले में रसोई गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। वहीं सूचना विभाग के मीडिया ग्रुप में बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबर भी अधिकांश बार प्रयास कर के नहीं लग रहे हैं।



चंपावत जिले के केंद्रों की स्थिति:
चंपावत में आज गैस वितरण केंद्र में 135 सिलिंडर रिफिल हुए।
लोहाघाट में आज 90 सिलिंडर रिफिल हुए।
देवीधुरा में आज 6 सिलिंडर रिफिल हुए।
टनकपुर में आज 200 से ज्यादा सिलिंडर रिफिल हुए।
बुकिंग के लिए जारी किए गए ये नंबर:
7718955555 व 8454955555
प्रशासन की गाइड लाइन:
1.25 दिन से पहले गैस सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं होगी।
2.बिना बुकिंग और DAC कोड के बगैर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं होगी।
3.अग्रिम बुकिंग और अग्रिम भुगतान पर रोक लगाई गई है। प्रशासन का कहना है कि जब वास्तव में गैस सिलिंडर की जरूरत हो, तभी बुकिंग करें।
4.किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है।

© 2026. All Rights Reserved.