Tuesday May 26, 2026

अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग के आरोप में 1 कांटा और 2 रिफिलिंग किट भी जब्त हुए

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का प्रदेशभर में 3 दिनी व्यापक जांच अभियान

58 स्थानों पर छापे मारे गए, 4 जगह FIR दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड में LPG एवं ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के  विभाग ने प्रदेशभर में व्यापक जांच अभियान चलाया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के आयुक्त रुचि मोहन नयाल के मुताबिक 10 मार्च से 3 दिन तक जारी निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई में 58 स्थानों पर छापे मारे गए। अभियान के दौरान अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग के मामलों में

 

74 गैस सिलिंडर, 1 कांटा और 2 रिफिलिंग किट जब्त किए गए। साथ ही अनियमितताओं के आरोप में 4600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा नैनीताल में 3 और ऊधमसिंह नगर में 1 FIR भी दर्ज की गई है। स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.