Friday Apr 17, 2026

चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में दो दिनी फुटबॉल मुकाबले संपन्न 

देवभूमि टुडे

चंपावत। KPL (कुमाऊं प्रीमियर लीग) फुटबॉल 2026 सीजन 2 के अंतिम मैच में चंपावत ने पिथौरागढ़ को दो गोल से शिकस्त दी। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मेजबान टीम के भूप सिंह ने दोनों गोल किए। लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

इससे पूर्व दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में आज 18 फरवरी को दो और मैच हुए। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग .प्रतियोगिता में पहले मैच में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 4 गोल से हराया। दूसरे मैच में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 2 गोल से शिकस्त दी।

आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया।  जिला खेल समन्वय प्रदीप बोरा, डॉ. महेश ढेक, सभासद रोहित बिष्ट, मुन्ना राय, मुकुल ढेक, दीपक कन्याल, मुकेश टम्टा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा आदि ने सहयोग किया।

फुटबॉल मैच का नजारा।

ये रहे मैचों के नतीजे:

1.ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 1 के मुकाबले 2 गोल से हराया।

2.नैनीताल ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया।

3.चंपावत व अल्मोड़ा के बीच मैच एक-एक गोल से बराबरी पर रहा।

4.अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2-1 से हराया।

5.नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 2 गोल से हराया।

6.चंपावत ने पिथौरागढ़ को 2 गोल से शिकस्त दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.