‘मुख्य सेवक संवाद’ में मुख्यमंत्री ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों से संवाद किया। कहा कि सरकार का उद्देश्य जन समस्याओं को सीधे जनता से सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र के विकास, सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।




मुख्यमंत्री ने आज 14 मार्च को नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों से क्षेत्र की आवश्यकताओं, सुझावों और समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों को शिकायतों, मांगों एवं सुझावों पर गंभीरता से कार्य करते हुए उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के समग्र विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर से मां पूर्णागिरि के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि सरकार का संकल्प टनकपुर को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं सुविधायुक्त बनाना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, DM मनीष कुमार, SP रेखा यादव, CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.