Saturday Sep 19, 2026

DM को ज्ञापन दिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। सेलागाड़ सहित पूर्णागिरी क्षेत्र के लोगों ने ग्रामीणों से भैरव मंदिर क्षेत्र में पार्किंग शुल्क लिए जाने पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर आज 14 फरवरी को वरिष्ठ उप ब्लॉक भुवन चंद्र पांडेय सहित कई लोगों के हस्ताक्षयुक्त ज्ञापन DM को दिया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने भैरव मंदिर में पार्किंग स्थल के निर्माण के लिएनिजी भूमि दी थी। तब उन्हें पार्किंग स्थल से प्राप्त आई कोग्राम सभा के विकास में खर्च करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं सका है। वहीं इसकी विपरीतग्रामीणों से पार्किंग शुल्क के नाम पर शुल्क दिया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है की पार्किंग शुल्क नहीं देने पर उनके साथ अभद्रता भी की जा रही है।

ज्ञापन में मनोज पांडेय, खीमानंद गिरीश पांडेय, नवीन पांडेय आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं डीएम मनीष कुमार ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.