अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से लाए पवित्र जल से लड़ीधूरा मंदिर में मूर्ति स्थापना की जाएगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर की आज पूर्णिमासी को पुनःस्थापना होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने वाले क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी योगी ने बताया कि मां भगवती पुनर्स्थापना अनुष्ठान पहली फरवरी को पूर्णमासी के दिन होगा। इस मौके पर देवडांगर विशेष धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।
लड़ीधूरा का मां भगवती का नया मंदिर जन सहयोग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से निर्मित हुआ है। आज माघ पूर्णिम के शुभ मुहूर्त पर देवी मां भगवती को उनके मूल स्थान पर पुनःस्थापित किया जाएगा।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि 2021 से जन सहयोग से बन रहे लड़ीधूरा मंदिर में आज पवित्र माघ पूर्णिमा को मां भगवती को उनके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी। देवी भक्त पूर्व सैनिक मयंक ओली व उमेश चतुर्वेदी द्वारा अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से लाए गए पवित्र जल से लड़ीधूरा मंदिर में मूर्ति स्थापना की जाएगी।


© 2026. All Rights Reserved.