उत्तराखंड में सेवा दे रहे हैं 4300 अतिथि शिक्षक
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने जारी किया आदेश
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। माध्यमिक स्कूलों में सेवा दे रहे उत्तराखंड के अतिथि शिक्षकों को झटका लगा है। अब उन्हें दीर्घ अवकाश अबहि का मानदेय नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ये आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के चंपावत जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने इस आदेश को अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय बताया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी आदेश में वर्ष 2018 के शासनादेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस शासनादेश में स्पष्ट है कि अतिथि शिक्षकों को कार्य अवधि का ही मानदेय मिलेगा।स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की लंबी छुट्टियों का उन्हें मानदेय नहीं दिया जाएगा। वहीं मानदेय को 25 हजार बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने का प्रस्ताव लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है।
इस आदेश से उत्तराखंड में कार्यरत 4000 से अधिक अतिथि शिक्षकों को मार पड़ेगी। चंपावत जिले में ही इस श्रेणी के 230 से अधिक शिक्षक हैं। आदेश के मुताबिक मैदान व घाटी वाले क्षेत्रों में गर्मियों के और पहाड़ों में शीत अवकाश में अतिथि शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.