Monday Feb 16, 2026

लोहाघाट में बम-बम भोले के जयकारों के बीच निकली भव्य झांकी

छोलिया नृतकों ने दिखाए करतब, लोगों ने छतों से की पुष्प वर्षा

मां वाराही धाम देवीधुरा में भी उमडे श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। शिवरात्रि पर्व पर राम सेवा सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में लोहाघाट में शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव व मां पार्वती की आकर्षक झांकी निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नेे शिरकत की। बमबम भोले की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना।

चेयरमैन गोविंद वर्मा ने हथरंगिया चौराहे पर शिव पार्वती की झांकी का शुभारंभ किया। झांकी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ऋषेश्वर महादेव मंदिर ले जाई गई। झांकी को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह था। लोगों ने अपने घरों के बरामदों और छतों में खड़े होकर पुष्प वर्ष की। मोटर स्टेशन में सड़क के दोनों किनारों पर कतार बना कर खड़े श्रद्धालुओं नेे झांकी के दर्शन किए। पिथौरागढ़ से पहुंचे छोलिया दल आकर्षण का केंद्र रहे। झांकी को देखने के लिए ऋषेश्वर मंदिर में भारी संख्या में भक्तों का तांता लग गया। झांकी में शिव रूप में गौरव जोशी और पार्वती के रूप में काव्या सजी हुई थीं।

छोलिया नृत्य करते कलाकार।

आयोजक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने सभी का आभार जताया। ऋषेश्वर मंदिर में झांकी का विसर्जन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष के प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नवीन मुरारी, मुकेश साह, भैरव राय, गोविंद बोहरा, सचिन जोशी, गणेश खर्कवाल, अमित शाह, योगेश जोशी, निक्कू जोशी, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, दीप जोशी, कैलाश बगौली, दिनेश सुतेड़ी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था।

वहीं मां वाराही धाम देवीधुरा में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिव मंदिर और मां वाराही मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ थी। बाहर से आए व्यापारियों ने फूल, प्रसाद, पूजा सामग्री, खिलौने और अन्य वस्तुओं की दुकानें लगाई थीं। ग्राम प्रधान नवीन राणा, विनोद जोशी, नरेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह कठायत, दीपक बिष्ट, उत्तम राणा, चंदन बिष्ट, पुष्कर भट्ट आदि ने आयोजन में सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.