Tuesday Jul 21, 2026

स्थानीय लोगों से लेकर श्रद्धालुओं में खौफ

वन विभाग की टीम की मशक्कत और आतिशबाजी व शोर शराबा से गजराज ने जंगल की ओर किया रूख

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर/पूर्णागिरी धाम। चंपावत जिले के कई हिस्सों में वन्य जीवों का खतरा बढ़ गया है। मानव-वन्य जीव संघर्ष में भी इजाफा हो रहा है। कल शाम जिले के एक पहाड़ी हिस्से में गुलदार के हमले में एक बालिका जख्मी हो गई। वहीं इस वारदात के चंद घंटों बाद मां पूर्णागिरी धाम के मेला क्षेत्र में एक गजराज की दस्तक से हड़कंप मच गया।

 

कल 15 अप्रैल की रात पूर्णागिरी मार्ग पर बूम पार्किंग क्षेत्र के पास हाथी की हुंकार से हड़कंप मच गया। बताया गया कि हाथी काफी देर तक मुख्य मार्ग पर आने की कोशिश करता रहा। मौके पर मौजूद लोग और वन विभाग की टीम की मशक्कत और आतिशबाजी व शोर शराबा से गजराज ने जंगल की ओर रूख किया।

लेकिन इस तरह के वाक्यों से ग्रामीणों के अलावा मां पूर्णागिरी धाम के श्रद्वालुओं में भी खौफ पैदा हो रहा है। जिस जगह की यह घटना है, वहां से चंद मीटर की दूरी पर श्रद्धालुओ के वाहन पार्क होते हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि गश्त बढ़ाने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.