Wednesday Feb 4, 2026

'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में उत्तराखंड में सबसे आगे है Model District  टिहरी जिला सबसे नीचे

चंपावत जिले के 25 शिविरों में अब तक आई 7460 शिकायतों में से 6507 का हुआ समाधान

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। पिछले साल 17 दिसंबर से प्रदेश में शुरू 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम कल 30 जनवरी को पूरा हो गया। उत्तराखंड में लगे कुल 525 शिविरों में 421363 लोगों ने हिस्सा लिया। 40620 शिकायतों में से 27104 शिकायतों का निस्तारण किया गया। Model District चंपावत शिकायतों के समाधान करने में सबसे आगे है। 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में उत्तराखंड में नंबर वन है। 87.22% शिकायतों का चंपावत में समाधान हुआ है। ये आंकड़ें सूचना महानिदेशालय ने जारी किए हैं।

 

DM मनीष कुमार।

 

 

पिछले साल 22 जून को चंपावत का कार्यभार संभालने वाले DM मनीष कुमार की छवि आम लोगों के प्रति सहयोगी और संजीदा रही है। समस्याओं को सुनने और समाधान करने के प्रयास ने उन्हें लोगों में बेहद लोकप्रिय बनाया है। और 17 दिसंबर से प्रदेश के हर न्याय पंचायत क्षेत्र में लगने वाले 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में चंपावत ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है।

कल 30 जनवरी तक के आकड़ों के मुताबिक आयोजित 25 शिविरों में 24558 लोगों ने शिरकत की। 7460 शिकायती पत्र आए और उनमें से 6507 (87.22%) का निस्तारण कर दिया गया। इन समस्याओं में मुख्य रूप से राशनकार्ड, आधार कार्ड संशोधन, आवास, आर्थिक सहायता, दिव्यांगता प्रमाणपत्र जैसे मामले आ रहे हैं। समस्याओं के निस्तारण में अल्मोड़ा 69.95% के साथ नंबर 2 रहा। सबसे फिसड्डी टिहरी जिला है। जिसने 3234 शिकायतों में से सिर्फ 853 (26.37%) का निस्तारण किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.