Tuesday Feb 17, 2026

चंपावत नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए कई प्रस्ताव

नागनाथ वार्ड में किए जाएंगे अवस्थापना विकास कार्य

कॉर्बेट महोत्सव और सरस फूड फेस्ट को लेकर भी हुई चर्चा

देवभूमि टुडे

चंपावत। नगर पालिका चंपावत में गोलज्यू महोत्सव 2026 का आयोजन कराएगा। आज 16 फरवरी को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में इसे लेकर सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नागनाथ वार्ड में अवस्थापना विकास के कार्यो के साथ ही कॉर्बेट महोत्सव और सरस फूड फेस्ट को लेकर भी चर्चा की गई।

चंपावत नगरपालिका बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष, सभासद, ईओ व अन्य कर्मचारी।

 

नागनाथ वार्ड में अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में अवस्थापना विकास योजनान्तर्गत SCP, समाज कल्याण विभाग को भेजे प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूर किया। बैठक में गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन पर संबंधित पक्षकारों के साथ समन्वय करते हुए आयोजन किये जाने पर निर्णय लिया गया। इसके अलावा चंपावत कॉर्बेट महोत्सव व सरस फूड फेस्ट के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। 

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के संचालन में हुई बैठक में सभासद  प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, दिनेश बरदोला, गौरव कालोनी, रोहित बिष्ट, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, नंदन सिंह तड़ागी के अलावा सहायक लेखाकार जगदीश लाल साह, अवर अभियंता आशीष धीमान, सिटी मैनेजर महेश चौहान, प्रदीप भट्ट, पवन पांडेय आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.