Friday Apr 17, 2026

यश भंडारी ने हासिल किए 96.40% अंक

CBSE हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम

देवभूमि टुडे

चंपावत। CBSE हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम कल 15 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। ABC आल्मामैटर स्कूल में यश भंडारी 96.40% अंक के साथ कॉलेज टॉपर बने। ABC आल्मामैटर स्कूल के प्रबंधक डॉ. मदन महर ने बताया कि इसके अलावा मीनाक्षी जोशी 93.60% अंक के साथ दूसरे और प्राची जोशी 91.60% अंकों के साथ कॉलेज में तीसरे स्थान पर रहीं। उनकी सफलता पर स्टाफ ने खुशी जताई।

यश भंडारी, मीनाक्षी जोशी व प्राची जोशी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.