विकास संघर्ष समिति ने लोहाघाट में विधि संकाय खोलने को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा
2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में की थी विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की घोषणा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट राजकीय पीजी कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति 17 फरवरी से 3 दिन तक धरना देगी। इसे लेकर आज 13 फरवरी को समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने SDM नीतू डांगर को ज्ञापन सौंपा। समिति 17 फरवरी से लोहाघाट के गांधी चौक में तीन दिनी धरना देगी। धरने के बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ज्ञापन में गया कि 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के ऐलान के बावजूद महाविद्यालय में विधि संकाय की कक्षाएं शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। ज्ञापन देने वालों में विकास संघर्ष समिति के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत, महासचिव लोकेश पांडेय, राजकिशोर साह, अजय गोरखा, दीपक साह, मोहन पांडेय, रमेश सिंह बिष्ट, गोपाल कन्नोजिया, दीपक शाह शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.