UPSC CSE में 69वीं रैंक लाने वाले बाराकोट ब्लॉक के छुलापैं निवासी अनुज पंत और उनके माता-पिता का लोहाघाट में स्वागत
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/बाराकोट। 2025 की UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) CSE (सिविल सेवा परीक्षा) में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले बाराकोट के अनुज पंत के लोहाघाट में स्वागत किया गया।
कल 25 मार्च को लोहाघाट पालिका सभागार में चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में बाराकोट ब्लॉक के छुलापैं निवासी अनुज पंत, उनके पिता दिनेश चंद्र पंत और मां मीना पंत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, संजय देव, मुकेश जोशी, नवीन जोशी, राजू गड़कोटी, जीवन कलौनी, श्याम चौबे, बीडी ओली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पिछले साल 315वीं रैंक और इस बार 69वीं रैंक:
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के छुलापै गांव के अनुज पंत को 2025 में UPSC CSE में 69वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें पिछले साल भी UPSC CSE में 315वीं रैंक मिली थी और वे हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। छुलापै गांव के मूल निवासी अनुज पंत वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद से हुई। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत एक प्राइवेट कंपनी में सेवारत हैं जबकि मां मीना पंत गाजियाबाद के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।
© 2026. All Rights Reserved.