Thursday Apr 30, 2026

ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ उत्तराखंड के शेष 11 जिलों में मौसम विभाग का Yellow Alert

देवभूमि टुडे

चंपावत। सुबह की तपिश के बाद चंपावत जिले के मौसम में अपरान्ह 2 बजे से तब्दीली आई। बादल के बाद तेज हवाएं चली। हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गर्द। इससे मौसम ने करवट ली। वहीं आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक चंपावत सहित उत्तराखंड के 11 जिलों में Yellow Alert है। 

ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ उत्तराखंड के शेष 11 जिलों में मौसम विभाग ने Yellow Alert जारी किया है। ये अलर्ट अपरान्ह 2:04 बजे से 5:04 तक बताया गया है। कहा गया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.