रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए
रवि शर्मा बने डिपो अध्यक्ष और प्रवीण जोशी मंत्री बने
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। नीरज सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रवि शर्मा को डिपो अध्यक्ष तथा प्रवीण जोशी को डिपो मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने निगम एवं कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
बाद में रोडवेज के जर्जर हो रहे आर्थिक हालात पर भी मंथन किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से हुए समझैते के विपरीत बसों के संचालन पर भी चर्चा की गई। कर्मचारियों ने डग्गामारी समाप्त करने, डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने, ऑफ रूट बसों को ऑन रूट करने सहित कई मांगों को प्रमुखता से उठाया। गौरव शर्मा ने इंप्लाइज यूनियन छोड़कर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव प्रक्रिया में धीरज फर्त्याल, सुरेंद्र चिलवाल, शेर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, गौरव शर्मा, अनुराग सिंह, लईक हसन, पूरन सिंह, हर्ष बहादुर चंद, सुरेश राणा, वसीम अहमद, संतोष, मनोज आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.