Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता बेनीराम भट्ट का निधन

देवभूमि टुडे

चंपावत। अमर उजाला के चंपावत जिले के प्रभारी एवं CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता बेनीराम भट्ट का आज 24 अप्रैल के पूर्वान्ह एकाएक चंपावत में निधन हो गया। कोट अमोड़ी के रहने वाले 79 वर्षीय बेनीराम भट्ट अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार अमोड़ी के स्थानीय घाट में किया गया। निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

बेनीराम भट्ट। (फाइल फोटो)

 

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय के अलावा CZPA के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र देवा, विनोद चतुर्वेदी, पंकज पाठक, सतीश जोशी सत्तू, गणेश दत पांडेय, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन देउपा, योगेश जोशी, NUJ के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, महामंत्री नवल जोशी, दिनेश पांडेय, गौरीशंकर पंत, बृजेश पाठक, सुरेश गड़कोटी, दिनेश खर्कवाल, भुवन पाटनी सहित तमाम मीडिया कर्मियों ने शोक जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.