Friday Apr 10, 2026

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के धरने को 18 दिन हुए

27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं डिप्लोमा इंजीनियर

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ को लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का साथ मिला है। उत्तराखंड क्रांति दल ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने सहित कुल 27 सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ 23 मार्च से धरना दे रहा है। अभियंताओं की हड़ताल से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। 

आज 9 अप्रैल को धरने के 18वें दिन डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में अभियंता धरने पर बैठे रहे। धरने का समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को अभियंताओं ने ज्ञापन दिया। यूकेडी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता, राजेंद्र पुनेठा, पूरन सिंह रावत, प्रहलाद सिंह बिष्ट ने अभियंताओं की मांगों को जायज बताया।

धरने में महासंघ के संयोजक प्रशांत वर्मा, अभियंता किशोर राठौर, प्रमोद वर्मा, प्रकाश नरियाल, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, हरीश बोथियाल, परमानंद पुनेठा, प्रबुद्ध शर्मा, संदीप कुमार, दीपिका मेहता, पूजा खर्कवाल, ज्योति आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.