Monday May 25, 2026

चंपावत जिले की सभी सड़कें खुलीं

देवभूमि टुडे

चंपावत। 8 अप्रैल को चंपावत जिले के सभी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा चंपावत में 88 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से कल अलग-अलग समय में 5 (टनकपुर-जौलजीबी, चंपावत-मंच-तामली,अमोड़ी-छतकोट, चमदेवल-निडिल और

चमदेवल-डुंगडई रोड) सड़कें बंद हुई थी।

रोड खोलती मशीन।

 

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आज 9 अप्रैल दोपहर एक बजे तक सभी सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई। वहीं कल के विपरीत आज 9 अप्रैल को सुबह तेज धूप आई। लेकिन दो घंटे बाद आसमान में बादल छा गए और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.