Saturday Apr 25, 2026

चंपावत जिले के 5356 छात्र-छात्राएं इस बार की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत

उत्तराखंड में 215262 छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा

25 अप्रैल सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे घोषणा

देवभूमि टुडे

चंपावत/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज 25 अप्रैल को घोषित होगा। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

 

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक इस साल 21 फरवरी से 20 मार्च तक हुई परीक्षा में 215262 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।

मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने बताया कि चंपावत जिले के 5356 छात्र- छात्राएं इस बार की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 2879 (1469 छात्र व 1410 छात्राएं) और 2477 (1194 छात्र व 1283 छात्राएं) परीक्षार्थी शामिल हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.